Posts

Showing posts from August, 2026

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

Image
रात में कार्यालय के नीचे से ले गए चोर, कर्मचारियों ने दो बार वाहन को जाते देखा; पुलिस से एफआईआर और तलाश की मांग सिमर एक्सप्रेस कोलारस। नगर परिषद कोलारस की टाटा टिपर कचरा गाड़ी क्रमांक MP33L2598 चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना के बाद नगर परिषद की ओर से कोलारस थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और वाहन की तलाश कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार, 31 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे नगर परिषद कार्यालय के नीचे खड़ा कचरा वाहन चोरी हो गया। घटना के बाद कर्मचारियों ने वाहन की तलाश शुरू की। इसी दौरान रात करीब 9:40 बजे वाहन को रेलवे स्टेशन रोड की ओर जाते हुए देखा गया। इसके कुछ देर बाद करीब 10 बजे नगर परिषद कर्मचारी ने इसी वाहन को पुराने पेट्रोल पंप के पास से गुजरते हुए देखा। इसके बावजूद वाहन का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोर वाहन को आगे किसी रास्ते से ले गए। नगर परिषद ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर चोरी गए वाहन की तलाश करने तथा ...

13 साल की उम्र में इस्कॉन से जुड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, मधुकांत दास सम्मानित

Image
सिमर एक्सप्रेस , अनुराग कटारे शिवपुरी। पिछोर तहसील निवासी पवन दुबे के सुपुत्र और वृंदावन के आध्यात्मिक वक्ता मधुकांत दास (माधव दुबे) को अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस-इंग्लैंड’ ने ‘इन्क्रेडिबल इंडिया एडिशन 2026’ के तहत प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है। मधुकांत दास ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में इस्कॉन के सिद्धांतों और भक्ति मार्ग को अपनाया। वे 50 ग्रंथों के वक्ता हैं। उनकी आध्यात्मिक निष्ठा, अनुशासन और भगवान श्रीकृष्ण की सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संस्था ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। संस्था ने उनकी उपलब्धि को युवा पीढ़ी के लिए भक्ति, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना की प्रेरणा बताया। यह प्रमाण पत्र ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ यूरोप के अध्यक्ष हेनरी आर. द्वारा जारी किया गया। मधुकांत दास की उपलब्धि से शिवपुरी सहित वृंदावन और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

पौधों को राखी बांध लिया सालभर संरक्षण का संकल्प

Image
गणेश कुंड के पास 25 से अधिक पौधे रोपे, ‘एक पौधा एक राखी’ अभियान में पर्यावरण संरक्षण का संदेश सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। परिमल समाज कल्याण समिति शिवपुरी के तत्वावधान में ‘एक पौधा एक राखी’ अभियान के तहत गणेश कुंड के निकट नगर पालिका संपवेल परिसर में वृक्षारोपण किया गया। यहां पार्क विकसित करने के उद्देश्य से पीपल, आम, बरगद सहित 25 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधों को राखी बांधकर उनकी सालभर देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया गया। वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति हमें बहुत कुछ देती है, इसलिए जितना लिया जाए उतना लौटाने का भाव भी होना चाहिए। समाजसेवी धर्मेश अरोरा ने कहा कि हवन में उपयोग होने वाली समिधा के बदले पौधे लगाना प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का प्रयास है, ताकि आने वाली पीढ़ी को बेहतर पर्यावरण मिल सके। समिति अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व प्रकृति से जुड़ाव और संरक्षण का संदेश देता है। पौधों को राखी बांधकर वर्षभर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में नपा स्वास्थ्य अधिकारी योगेश शर्मा का विशेष सहयोग ...

पोहरी में 100 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता पोहरी। थाना पोहरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी बिट्टू मांझी (22) निवासी भटनावर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भटनावर-डांगबर्बे रोड स्थित डांगबर्बे मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक की कैनों में 50-50 लीटर, कुल 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 260/2026 में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सीमा धाकड़ सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

18 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 10.60 लाख का माल जब्त

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने स्मैक की बिक्री करने की फिराक में खड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 18.08 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत करीब 3.60 लाख रुपए है, और एक बुलेरो वाहन जब्त किया। जब्त माल की कुल कीमत 10.60 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अगस्त को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्रीन व्यू होटल के सामने कच्चे रास्ते पर बुलेरो में बैठकर स्मैक बेचने की तैयारी में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बुलेरो क्रमांक एमपी33-सी-9169 में बैठे महेश गुर्जर (25), निवासी छिरारी, करैरा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब से पारदर्शी पन्नी में 18.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक और बुलेरो जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 670/26, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस आरोपी से स्मैक के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है...

सीएस परीक्षा में विधि अग्रवाल ने हासिल की शानदार सफलता, शिवपुरी का बढ़ाया मान

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। शहर की होनहार बेटी विधि अग्रवाल ने सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने माता-पिता और परिवार के साथ-साथ शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है। विधि अग्रवाल, श्री विवेक अग्रवाल एवं श्रीमती बबीता अग्रवाल की पुत्री हैं। विधि ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण को दिया। लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ की गई उनकी मेहनत का परिणाम सीएस परीक्षा में सफलता के रूप में सामने आया है। विधि की इस उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। माता-पिता के लिए बेटी की सफलता गर्व का विषय बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि विधि ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार का मान बढ़ाया है। विधि की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस उपलब्धि को शहर की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

धंधेरा में बारिश ने खोली पुलिया निर्माण की पोल, तेज बहाव में बह गई पुलिया; ग्रामीणों ने एक दिन पहले ही भांप लिया था खतरा

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता बदरवास। तेज बारिश के चलते बदरवास जनपद के धंधेरा गांव में सड़क पर बनी पुलिया रविवार को पानी के तेज बहाव में बह गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की आशंका ग्रामीणों को एक दिन पहले ही हो गई थी। शनिवार को भुजरियां सिराने के लिए पुलिया की ओर जा रही महिलाओं को ग्रामीणों ने जर्जर हालत देखते हुए रोक दिया था। ग्रामीणों के इस फैसले से संभावित बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद बामौर और इचोनिया गांव की ओर से आने वाला पानी धंधेरा की ओर पहुंचा। पानी का बहाव बढ़ने से पुलिया के आसपास कटाव शुरू हो गया। रविवार को पानी का दबाव बढ़ने के साथ ही पुलिया का एक हिस्सा बह गया। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी खड़ी हो गई है। भुजरियां सिराने जा रही महिलाओं को रोका था ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को भुजरिया पर्व के दौरान महिलाएं इसी पुलिया से होकर भुजरियां सिराने जाने वाली थीं। पुलिया की स्थिति देखकर ग्रामीणों ने महिलाओं को वहां से जाने से रोक दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद पुलिया के आसपास पानी का कटाव और बढ़ गया। ग्रामीणो...

मिलाद-उन-नबी के जुलूस की रील पर विवाद,

Image
 हिंदू संगठनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस सिमर एक्सप्रेस संवाददाता रन्नौद। शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर में मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान बनाई गई कथित सोशल मीडिया रील को लेकर विवाद सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने रील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हिंदू संगठनों को लेकर आपत्तिजनक एवं धमकी भरी बातें किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद रन्नौद पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक राघवेन्द्र दुबे और विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अगस्त को ग्राम मोहम्मदपुर में मिलाद-उन-नबी के जुलूस के दौरान डीजे के सामने एक युवक द्वारा रील बनाई गई थी। आरोप है कि इस रील में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गईं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कथित रील को इंस्टाग्राम पर Sohailkhana22 नाम की आईडी से प्रसारित किया गया। पदाधिकारियों ने पुलिस को दी शिका...

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी,

Image
 प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच फंसी महिला को आरपीएफ एएसआई ने बचाया सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, एएसआई वीरेंद्र तिवारी ने तत्परता दिखाकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना शिवपुरी। शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अशोकनगर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंची 36 वर्षीय महिला चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गई। महिला को खतरे में देख वहां तैनात आरपीएफ के एएसआई वीरेंद्र कुमार तिवारी ने तत्काल दौड़कर उसे पकड़ लिया और प्लेटफॉर्म की ओर खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एएसआई की तत्परता से महिला की जान बच गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी निवासी निर्मला ठाकुर शनिवार सुबह करीब 10 बजे रक्षाबंधन के अवसर पर अशोकनगर जाने के लिए शिवपुरी रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। वह ग्वालियर-बीना ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी और महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। संतुलन बिगड़ने के कारण वह प्ले...

रक्षाबंधन पर कानपुर गया परिवार, पीछे से 60 लाख की चोरी

Image
सूने मकान के तीन कमरों के ताले तोड़कर 27 तौला सोना, 4 किलो चांदी और 4 लाख रुपए ले गए चोर सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 60 लाख रुपए की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। परिवार के रक्षाबंधन पर कानपुर जाने के बाद अज्ञात चोरों ने मकान के तीन कमरों के ताले तोड़ दिए और अलमारी में रखे करीब 27 तौला सोने के जेवर, 4 किलो चांदी और 4 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। रविवार रात परिवार के वापस लौटने पर वारदात का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तीन कमरों के ताले तोड़े, अलमारी से जेवर-नकदी पार जानकारी के अनुसार दौलत सिंह होटल के पीछे रहने वाले ठेकेदार मातादीन अग्रवाल अपनी पत्नी रश्मि अग्रवाल के साथ 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर कानपुर स्थित अपनी ससुराल गए थे। घर सूना होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकान में प्रवेश किया। रविवार रात जब दंपती वापस लौटे तो मकान के तीन कमरों के गेट के ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जिस कमरे में अलमारी रखी थी, चोरों ने उसका दरवाजा ...

थीम रोड पर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, 18 वर्षीय युवती की मौत

Image
ग्वालियर में इलाज के दौरान सिद्धी जैन ने तोड़ा दम, सावरकर पार्क के पास हुआ था हादसा सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। शहर की थीम रोड पर शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय युवती सिद्धी जैन की ग्वालियर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा सावरकर पार्क के पास करीब सुबह 6:30 बजे हुआ था। सिद्धी स्कूटी से जा रही थी, इसी दौरान अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह स्कूटी से उछलकर करीब 10 से 15 फीट दूर सड़क पर सिर के बल जा गिरी। हादसे में सिद्धी के सिर और नाक में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया था। वहां देर रात उपचार के दौरान सिद्धी ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सिद्धी जैन पुत्री निश्छल उर्फ बबलू जैन, निवासी भोपाल, शनिवार सुबह करीब 6 बजे अपने मामा के घर शिवपुरी पहुंची थी। कुछ देर बाद वह स्कूटी लेकर घूमने निकली थी। हादसे के बाद शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सोशल मीडिया पर हादसे की तस्वीरें वायरल ह...

सिंधिया के कोलारस दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता कोलारस। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 1 सितंबर को प्रस्तावित कोलारस दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर रविवार को कोलारस विश्राम गृह में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल रेलवे स्टेशन कोलारस का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, तैयारियों और अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया गया। बैठक और निरीक्षण के दौरान कोलारस विधायक महेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, मंगल कुशवाह, विपिन खेमरिया, गुरप्रीत चीमा, शिखर धाकड़, दीपक जैन, नवल सोलंकी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से त...

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए शुरू कराया आधुनिक झूला घर

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस झूला घर का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों की बेहतर देखरेख सुनिश्चित करना है। उद्घाटन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति, सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती सहित शहर के थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी अपने बच्चों के साथ मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था और समाज की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। छोटे बच्चों की देखभाल की चिंता के चलते कई बार उन्हें ड्यूटी और परिवार के बीच संतुलन बनाने में परेशानी होती है। झूला घर शुरू होने से पुलिसकर्मी बच्चों की चिंता से मुक्त होकर अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकेंगे। झूला घर को बच्चों के अनुकूल आकर्षक और रंग-बिरंगा बनाया गया है। यहां बच्चों के लिए खिलौने, शैक्षिक खेल सामग्री, सोने के लिए पालने और गद्दे के साथ पौष्टिक खान-पान के लिए पेंट्री एरि...

सिंधिया का तीन दिवसीय शिवपुरी दौरा, विकास कार्यों की सौगात

Image

शिवपुरी में सूने मकान पर चोरों का धावा, आधा करोड़ से ऊपर की चोरी का दावा; 4 लाख नकदी और सोने-चांदी के जेवर ले गए बदमाश

Image
छोटी बड़ी खबरें देखने के लिए देखिए सिमर express.com

प्रतिमा को काले कपड़े से ढककर किया अपमान, पोहरी में मचा हड़कंप

Image
पुण्यतिथि से एक दिन पहले अज्ञात लोगों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस ने शुरू की जांच पोहरी सिमर एक्सप्रेस देवेंद्र जैन पोहरी। वर्तमान पोहरी के विकास और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पंडित गोपालकृष्ण पौराणिक की प्रतिमा को काले कपड़े से ढकने का मामला सामने आया है। पुण्यतिथि से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास बताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार आदर्श विद्यालय परिसर में स्थापित पंडित गोपालकृष्ण पौराणिक की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने काले कपड़े से ढक दिया। सुबह भ्रमण के लिए निकले स्थानीय लोगों की नजर जब प्रतिमा पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और आदर्श सेवा संघ ट्रस्ट के पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पोहरी मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी ने बताया कि सुबह उन्होंने प्रतिमा को काले कपड़े से ढका हुआ देखा। उनका आरोप है कि जब उन्होंने मामले को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास ...

शिवपुरी में सूने मकान पर चोरों का धावा, आधा करोड़ से ऊपर की चोरी का दावा; 4 लाख नकदी और सोने-चांदी के जेवर ले गए बदमाश

Image
सिमर एक्सप्रेस अनुराग कटारे शिवपुरी। शहर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। दौलत सिंह होटल के पीछे रहने वाले दवा व्यापारी मातादीन अग्रवाल के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर बदमाश मकान के ताले तोड़कर करीब 4 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। जानकारी के मुताबिक अग्रवाल परिवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के सिलसिले में कानपुर गया था। परिवार जब वापस शिवपुरी लौटा तो मकान के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी नकदी व आभूषण गायब थे। फरियादी ने चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 70 से 80 लाख रुपए बताई है। घटना की सूचना रात करीब 1 बजे फिजिकल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी है। हालांकि पुलिस ने अभी चोरी गए सामान की कुल कीमत स्पष्ट नहीं की है। फरियादी के अनुसार चोरी की रकम आधा करोड़ रुपए से अधिक है, जबकि पुलिस द्वारा वास्तविक चोरी का आकलन औ...

शिवपुरी के लक्ष्मीनिवास शराब ठेके पर उपद्रवी का तांडव: तोडफ़ोड़ कर गल्ले से नकदी लूटी, कोतवाली पुलिस ने लिया हिरासत में।

Image
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनिवास स्थिति शराब ठेके पर एक उपद्रवी युवक द्वारा भारी तोडफ़ोड़ और लूटपाट करने का मामला सामने आया है आरोपी युवक ने दिनभर हंगामा मचाते हुए दुकान के गल्ले को तोड़कर नकदी लूट ली घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दिनभर मचाता रहा उत्पात, ग्राहकों से की मारपीट दुकानकर्मियों के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में धुत था और सुबह से ही दुकान के आसपास मंडरा रहा था वह हर एक-दो घंटे में आकर ग्राहकों से पैसे छीनने और मारपीट करने की कोशिश कर रहा था इस दौरान उसने दुकान में रखी Paytm मशीन और शराब की कई बोतलें भी फोड़ दीं कर्मचारियों द्वारा डांटने और रोकने के बाद भी वह नहीं माना और लगातार उपद्रव करता रहा। लूट की नीयत से काउंटर के अंदर घुसा प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारी ने बताया कि आरोपी लूटपाट के इरादे से काउंटर के अंदर जबरन घुसा उसने कैश काउंटर (गल्ला) तोड़ दिया और उसमें रखी पूरी नकदी निकालकर भागने लगा  कोतवाली पुलिस की कार्रवाई घटना के तुरंत बाद दुकानकर्मियों ने पुलिस को सूचित किया कोतवाली पुलिस...

सिंधिया के शिवपुरी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने ककरवाया से पिछोर तक कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त से 2 सितंबर तक तीन दिवसीय शिवपुरी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवपुरी, कोलारस एवं पिछोर विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमिपूजन, निरीक्षण सहित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ ककरवाया, शिवपुरी, पोहरी, पिछोर एवं खनियाधाना क्षेत्र में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ककरवाया में प्रस्तावित पोस्टल प्रशिक्षण केंद्र के भूमिपूजन स्थल पर मंच, पंडाल, वीआईपी एवं सामान्य पार्किंग तथा पहुंच मार्ग की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान विधायक देवेंद्र जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव मौजूद रहे। इसके बाद कलेक्टर ने शिवपुरी प्रधान डाकघर, अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित हो रहे रेलवे स्टेशन और निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समयसीमा ...

थीम रोड पर हादसा: डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल हुई किशोरी, वेंटीलेटर पर

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। शहर की थीम रोड पर गैलेक्सी होटल के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में करीब 17-18 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान सिद्धी जैन पुत्री निश्छल जैन के रूप में बताई गई है। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिद्धी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह करीब 15 फीट तक हवा में उछल गई और सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी की हालत गंभीर बताई है। सिर में गंभीर चोट के चलते उसकी स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में परिजन और परिचित सिद्धी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने भी किशोरी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

रात 9 बजे मौत, सुबह 4 बजे मिली खबर; युवक की मौत पर उठे सवाल

Image
भाई ने पत्नी समेत अन्य पर लगाए गंभीर आरोप, जहरीली शराब की आशंका सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत खोड़ गांव में युवक कल्ली जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवक की मौत शनिवार रात करीब 9 बजे हुई, जबकि परिवार को इसकी सूचना सुबह करीब 4 बजे मिली। मृतक के भाई राजेश जाटव ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए उसकी पत्नी सहित कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने युवक की मौत जहरीली शराब के सेवन से होने की आशंका भी जताई है। उनका कहना है कि मौत से पहले युवक को उल्टी हुई थी, जिसमें झाग निकलने की बात सामने आई। हालांकि, जहरीली शराब से मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत की सूचना देने में देरी को लेकर भी परिजनों ने सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिंधिया के शिवपुरी दौरे की तैयारियां तेज, ककरवाया में विधायक देवेंद्र जैन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Image
31 अगस्त से 2 सितंबर तक जिले के दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त से 2 सितंबर तक तीन दिवसीय शिवपुरी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, सड़क, रेलवे और डाक सेवाओं से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ ककरवाया स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। कई विकास कार्यों की मिलेगी सौगात केंद्रीय मंत्री सिंधिया के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान ककरवाया में विधि महाविद्यालय के...

अमोला पुलिस की कार्रवाई, 8 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Image
, सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमोला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 पेटी देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त शराब और मोटरसाइकिल की कुल कीमत करीब 78 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमोलपठा रोड पर दांगीपुरा के पास कुशवाह होटल के नजदीक दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान अमन सिंह गौर पुत्र गोविन्द सिंह गौर और सत्यम गौर पुत्र परमाल सिंह गौर, निवासी दांगीपुरा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 8 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ अमोला थाने में अपराध क्रमांक 195/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प...

रामेश्वरम तीर्थ यात्रा के लिए उमड़ा बुजुर्गों का उत्साह, कोलारस में अब तक 50 आवेदन

Image
1 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन, 7 सितंबर को शिवपुरी से रवाना होगी तीर्थ यात्रा सिमर एक्सप्रेस  संवाददाता कोलारस। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम तीर्थ यात्रा को लेकर कोलारस क्षेत्र के बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना के अंतर्गत कोलारस जनपद पंचायत में अब तक 50 आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। शनिवार को जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने जनपद कार्यालय पहुंचकर बुजुर्गों के आवेदन फॉर्म भरवाए और योजना से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के पात्र नागरिकों से अपील की कि जो भी व्यक्ति मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम यात्रा का लाभ लेना चाहते हैं, वे निर्धारित समय सीमा में अपना आवेदन जमा कराएं। जनपद अध्यक्ष ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन 7 सितंबर को शिवपुरी रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए रवाना होगी। योजना के तहत आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होना आवश्यक है। महिलाओं को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का प्रावधान है। वहीं, 65 वर्ष या उससे अधिक आ...

लुकवासा में जनसमस्या शिविर: 33 आवेदनों में 15 का मौके पर समाधान, बाकी 7 दिन में निपटाने के निर्देश

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता कोलारस। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शनिवार को कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत लुकवासा में जनसमस्या एवं स्वरोजगार शिविर आयोजित किया गया। पंचायत भवन में लगे शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 15 आवेदनों का संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही निराकरण कर दिया। शेष 18 लंबित आवेदनों को लेकर एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने अधिकारियों को आगामी 7 दिवस में प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्यम संवाद में युवाओं को मिला स्वरोजगार का संदेश शिविर में जनसमस्याओं के समाधान के साथ ‘उद्यम संवाद’ का भी आयोजन हुआ। इसमें सरकारी योजनाओं के माध्यम से सब्सिडी प्राप्त कर अपना व्यवसाय स्थापित करने वाले सफल उद्यमियों ने युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी सहित जनप्रतिनिधि एवं ...

तीन माह से राशन को तरसे डेहरवारा के ग्रामीण, जनपद अध्यक्ष ने एसडीएम को कराया अवगत तो तत्काल हुआ वितरणग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने लिया संज्ञान, उचित मूल्य दुकान से राशन मिलने पर मिली राहत

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता कोलारस। जनपद पंचायत कोलारस अंतर्गत ग्राम डेहरवारा के ग्रामीण पिछले तीन माह से शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं मिलने के कारण परेशान थे। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर राशन दिलाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जनपद अध्यक्ष ने तत्काल एसडीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीणों को उचित मूल्य की दुकान से राशन का वितरण कराया गया। तीन माह से राशन नहीं मिलने के कारण परेशान ग्रामीणों को राशन मिलने पर राहत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि सेल्समैन द्वारा बीते तीन महीनों से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा था। जब वे राशन लेने दुकान पर पहुंचते थे तो राशन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता था। इस कारण गांव के कई गरीब और आदिवासी परिवार खाद्यान्न संकट से जूझ रहे थे। गोघा, परमु, सुरेश, मरासी, लालाराम, ज्ञानी, बाबू, नक्टू और हरिराम आदिवासी सहित अन्य ग्रामीणों ने बत...

पोहरी में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

Image
पोहरी। नगर में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर मित्तल परिवार की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा जल मंदिर से प्रारंभ होकर मैन चौराहा होते हुए अड्डा वाले हनुमान जी मंदिर स्थित कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक भजनों के बीच सहभागिता की। यात्रा के कथा स्थल पहुंचने के बाद विधि-विधान से श्री गणेश पूजन किया गया और श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य विक्रम जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के दौरान आगामी दिनों में शुकदेव-परीक्षित मिलन, वराह अवतार, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजन, रासलीला, श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं सुदामा चरित्र सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा का आयोजन साधना विजय मित्तल, आशा-अजय मित्तल, श्रीमती मधु-वैभव मित्तल सहित खु...

रक्षाबंधन पर जेलों में गूंजा स्नेह, 992 बंदियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र

Image
शिवपुरी सर्किल की 9 जेलों में बहनों ने भाइयों से की मुलाकात, भावुक हुए बंदी और परिजन शिवपुरी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को शिवपुरी सर्किल की नौ जेलों में भावुक माहौल देखने को मिला। मध्यप्रदेश शासन एवं जेल विभाग के निर्देश पर जेलों में निरुद्ध बंदियों की उनकी बहनों और माताओं से प्रत्यक्ष (खुली) मुलाकात कराई गई। इस दौरान बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य और शीघ्र रिहाई की कामना की। जेल अधीक्षक विदित सिरवैया ने बताया कि जेल मुख्यालय भोपाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार मुलाकात के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी सतर्कता के साथ परिजनों की तलाशी ली और इसके बाद प्रत्यक्ष मुलाकात कराई गई। मुलाकात समाप्त होने के बाद सभी जेलों में बंदियों का लॉकअप मिलान किया गया और लॉकअप बंद किए गए। पूरे सर्किल में व्यवस्था शांतिपूर्ण रही। 9 जेलों में 992 बंदियों से मिले परिजन शिवपुरी सर्किल की एक सर्किल जेल, तीन जिला जेल और पांच सब जेलों में कुल 992 बंदियों से उनकी माताओं एवं बहनों ने मुलाकात की। इनमें सर्किल ज...

रक्षाबंधन पर खाली थाली लेकर राशन दुकान पहुंचा ग्रामीण, बोला- दो माह से नहीं मिला अनाज

Image
शिवपुरी। रक्षाबंधन के दिन जब घरों में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत मड़वासा में राशन नहीं मिलने से एक ग्रामीण ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। ग्रामीण पुखराज खाली थाली और कटोरी लेकर उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचा और दुकान के बाहर खड़े होकर वीडियो जारी कर अपनी समस्या सामने रखी। ग्रामीण पुखराज का आरोप है कि गांव के सेल्समैन द्वारा अगस्त और सितंबर माह का राशन अब तक वितरित नहीं किया गया है। राशन नहीं मिलने के कारण उसके परिवार के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया और रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण का कहना है कि केवल उसका परिवार ही नहीं, बल्कि गांव के कई पात्र हितग्राहियों को भी समय पर राशन नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, राशन वितरण में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने और सभी पात्र हितग्राहियों को तत्काल राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीण के विरोध का वीडियो सामने आने के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

बाइक बचाने के फेर में पुलिया से कूदा युवक, कैमरे में कैद हुआ हादसा

Image
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में रन्नौद-पिछोर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बनी पुलिया पर एक युवक बाइक को बचाने के फेर में नीचे जा गिरा। घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक पुलिया के पास पहुंचता है और बाइक को बचाने के प्रयास में अचानक अपना संतुलन खो बैठता है। इसके बाद वह पुलिया से नीचे जा गिरता है। हादसे का खौफनाक मंजर कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में युवक को कितनी चोटें आईं और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से मामले की पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

रक्षाबंधन स्पेशल: रिश्तों की डोर और बदलते समय की पुकार

Image
शाकिर खान की कलम से दैनिक सिमर एक्सप्रेस |  रक्षाबंधन स्पेशल रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने और बहन को उपहार देने का पर्व नहीं है। यह भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के उस आत्मीय रिश्ते का उत्सव है, जिसकी नींव प्रेम, विश्वास, स्नेह, सम्मान और जिम्मेदारी पर टिकी होती है। राखी का धागा देखने में भले ही बेहद साधारण हो, लेकिन इसके साथ जुड़ी भावनाएं जीवन के सबसे मजबूत रिश्तों में से एक को परिभाषित करती हैं। आज जब आधुनिकता की तेज रफ्तार में रिश्तों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं, संयुक्त परिवारों की जगह छोटे परिवार ले रहे हैं और व्यस्त जीवन ने संवाद के अवसर कम कर दिए हैं, तब रक्षाबंधन हमें ठहरकर अपने रिश्तों को महसूस करने का अवसर देता है। यह पर्व याद दिलाता है कि तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए, मनुष्य के जीवन में आत्मीय रिश्तों का स्थान कभी कम नहीं हो सकता। राखी का वास्तविक अर्थ केवल रक्षा का वचन नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प है। समय बदल चुका है और रिश्तों की भूमिकाएं भी बदली हैं। आज बहन भी भाई की ताकत बनती है, उसके संघर्ष में साथ देती है और आवश्यकत...

कीचड़ और उफनती नदी के बीच स्कूल की राह, वार्ड-01 के बच्चों की जान जोखिम में

Image
पक्की सड़क न पुलिया, बारिश में थम जाती है पढ़ाई; नदी पार कर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे सिमर एक्सप्रेस संवाददाता | रन्नौद नगर परिषद रन्नौद के वार्ड क्रमांक 01 में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का खामियाजा अब स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड में पक्की सड़क नहीं होने और नदी पर पुलिया का निर्माण नहीं होने से बारिश के दिनों में बच्चों के लिए स्कूल तक पहुंचना चुनौती बन गया है। बारिश होते ही रास्ता कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है, जबकि नदी का जलस्तर बढ़ने पर बच्चों को नदी पार कर स्कूल जाने की मजबूरी रहती है। पानी अधिक बढ़ने पर स्कूल जाना तक बंद हो जाता है। बारिश में कीचड़ से गुजरते हैं बच्चे स्थानीय लोगों के मुताबिक वार्ड से स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर बारिश होते ही जगह-जगह कीचड़ जमा हो जाता है। पक्की सड़क नहीं होने के कारण रास्ता दलदल में बदल जाता है। छोटे बच्चों को इसी मार्ग से होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब होने के साथ चोट लगने का खतरा भी बना रहता है। नदी का जलस्तर बढ़ते ही थम जाती है पढ़ाई वार्ड से स्कूल की ओर जाने वाल...

शिवपुरी में सड़क पर गिरा विशाल पीपल, मासूम घायल; कार भी हुई क्षतिग्रस्त

Image
सिमर एक्सप्रेस शिवपुरी शिवपुरी। शहर की थीम रोड पर नवग्रह मंदिर एवं पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास गुरुवार को वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के बीच सड़क पर गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा घायल हो गया, जबकि पास में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल बच्चे को संभाला और मदद के लिए आगे आए। विशालकाय पेड़ के सड़क पर गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। घटना के बाद लोगों में पेड़ की जर्जर स्थिति और सड़क किनारे मौजूद पुराने पेड़ों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता देखने को मिली।

बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, बदहाल मुक्तिधाम की खुली पोल

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। जिले की ग्राम पंचायत नोहरीकलां के ग्राम चक्क में मुक्तिधाम की बदहाल व्यवस्था का मामला सामने आया है। गांव में नीतू पत्नी शिशुपाल (लल्लू) कुशवाह और विधु पत्नी स्व. हरीलाल कुशवाह के निधन के बाद बारिश के बीच दोनों का अंतिम संस्कार करना पड़ा। मुक्तिधाम में बनी करीब 10×10 फीट की टीनशेड बीच से क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश का पानी चिताओं तक पहुंचता रहा। बारिश से चिताओं को बचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को तिरपाल का सहारा लेना पड़ा। तिरपाल के नीचे ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुक्तिधाम की स्थिति लंबे समय से खराब है। अंतिम संस्कार जैसी जरूरी व्यवस्था के लिए भी लोगों को बारिश और खराब मौसम में परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच से मुक्तिधाम की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जल्द पक्के मुक्तिधाम का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति की अंतिम विदाई सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा बदहाल व्यवस्था ...

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, बारिश में निकाला पैदल मार्च

Image
कोलारस-रन्नौद में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी, महंगाई पर रोक लगाने की मांग सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कोलारस और रन्नौद में प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल, शक्कर सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। कोलारस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से जगतपुर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलभद्र सिंह धाकड़ और महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीता खटीक सहित कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर सरकार को घेरा। वहीं रन्नौद में मुख्य बाजार और बस स्टैंड क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुराज सिंह धाकड़ और नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिलावर हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि राहत नहीं म...

लुकवासा में 29 अगस्त को लगेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविरजनसंवाद और उद्यम संवाद के जरिए आमजन व उद्यमियों की समस्याओं का होगा निराकरण, आवासीय संस्थाओं का भी होगा निरीक्षण, सिमर एक्सप्रेस संवाददाताशिवपुरी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आगामी शिविर 29 अगस्त शनिवार को विकासखंड कोलारस की ग्राम पंचायत लुकवासा में आयोजित किया जाएगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार शिविर की तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस शिविर में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर रहेगा।शिविर में जनसंवाद और उद्यम संवाद का आयोजन किया जाएगा। जनसंवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा कर शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उद्यम संवाद में बड़े, सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्यमियों को आमंत्रित कर उनकी लंबित स्वीकृतियों, सुविधाओं और अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मौके पर ही अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान किया जा सके।आवासीय संस्थाओं का होगा निरीक्षणशिविर के दौरान क्षेत्र की विभिन्न शासकीय आवासीय संस्थाओं, आवासीय विद्यालयों, आश्रमों एवं छात्रावासों का निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों द्वारा संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ वहां अध्ययनरत एवं निवासरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली जाएगी।

लुकवासा में 29 अगस्त को लगेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविर जनसंवाद और उद्यम संवाद के जरिए आमजन व उद्यमियों की समस्याओं का होगा निराकरण,  आवासीय संस्थाओं का भी होगा निरीक्षण , सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आगामी शिविर 29 अगस्त शनिवार को विकासखंड कोलारस की ग्राम पंचायत लुकवासा में आयोजित किया जाएगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार शिविर की तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस शिविर में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर रहेगा। शिविर में जनसंवाद और उद्यम संवाद का आयोजन किया जाएगा। जनसंवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा कर शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उद्यम संवाद में बड़े, सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्यमियों को आमंत्रित कर उनकी लंबित स्वीकृतियों, सुविधाओं और अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर निराकरण ...

अशोभनीय टिप्पणी पर भड़का आक्रोश, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

Image
, सिमर एक्सप्रेस संवाददाता  करैरा तहसील के ग्राम बैसोरा निवासी आजाद लोधी पर महिलाओं एवं समाज विशेष के प्रति कथित रूप से अशोभनीय और भड़काऊ टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी और कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, एक ऑडियो कॉल में आजाद लोधी द्वारा माताओं-बहनों एवं समाज विशेष के प्रति कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। संगठन का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है और लोगों में आक्रोश की स्थिति बनी है। ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सर्वसमाज के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज स...

मुक्तिधाम के अभाव में खेत में हुआ महिला का अंतिम संस्कार, चिता जलाने साइकिल के टायरों का लिया सहारा

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। बारिश के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कोलारस जनपद की ग्राम पंचायत कुमरौआ के अमरपुर टपरियन गांव में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण एक महिला का अंतिम संस्कार खेत में करना पड़ा। बारिश के कारण लकड़ियां ठीक से नहीं जल सकीं तो चिता जलाने के लिए साइकिल के टायरों का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीण सचिन कुशवाह के अनुसार उसकी भाभी मनीषा कुशवाह का निधन हो गया था। गांव में मुक्तिधाम की व्यवस्था नहीं होने के कारण परिजन और ग्रामीण खेत में अंतिम संस्कार करने को मजबूर हुए। सामान्य दिनों में ग्रामीण नदी किनारे अंतिम संस्कार करते हैं, लेकिन बारिश के दौरान नदी में पानी बढ़ने और रास्ते खराब होने के कारण वहां पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार आवेदन, अब तक नहीं बनी सुविधा ग्रामीणों का कहना है कि अमरपुर टपरियन में लंबे समय से मुक्तिधाम निर्माण की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिए, लेकिन अब तक मुक्तिधाम का निर्माण नहीं हो सका। बारिश के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती ह...

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

Image
शिवपुरी। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया जरूर रहेगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. विकासदीप शर्मा के अनुसार, शास्त्रों में मान्यता है कि जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई नहीं देता, वहां सूतक काल मान्य नहीं होता। ऐसे में भारत में रक्षाबंधन के पर्व पर ग्रहण का कोई अशुभ प्रभाव नहीं माना जाएगा। पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार भद्रा का भी संयोग नहीं है, इसलिए बहनें शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकेंगी। राखी बांधने का सबसे शुभ समय सुबह 6:03 बजे से 10:42 बजे तक रहेगा। इस दौरान चर, लाभ और अमृत चौघड़िया का संयोग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12:15 बजे से 1:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त तथा शाम 5:35 बजे से 7:05 बजे तक गोधूलि वेला भी शुभ मानी गई है। शाम 4:53 बजे से 6:26 बजे तक चर चौघड़िया और शाम 6:21 बजे से रात 8:48 बजे तक प्रदोष वेला रहेगी। राहुकाल में राखी बांधने से बचें। ज्...

शासकीय कॉलेजों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर अभाविप मुखर, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Image
सिमर एक्सप्रेस अनुराग कटारे शिवपुरी। शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शिवपुरी इकाई ने उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदरसिंह परमार के नाम जिलाध्यक्ष/जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने महाविद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने की मांग की है। अभाविप के नगर मंत्री ऋषभ रघुवंशी ने कहा कि शासकीय महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन कई संस्थानों में पेयजल, स्वच्छता, कक्षाओं की अधोसंरचना, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और डिजिटल सुविधाओं की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक वातावरण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से महाविद्यालयों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, खराब वॉटर कूलर एवं RO मशीनों को दुरुस्त कराने, स्वच्छ एवं पर्याप्त शौचालय उपलब्ध कराने तथा छात्राओं के लिए सेनेटरी नै...

पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला, जान से मारने की धमकी

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता  पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम बनोटा में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद के बाद पिता-पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर के बाहर पहुंचे आरोपियों ने पहले 50 वर्षीय दशरथ लोधी के साथ डंडे से मारपीट की। पिता को बचाने आए बेटे सुरेंद्र लोधी पर भी लाठी और लोहे की छड़ से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार दशरथ लोधी पुत्र राजाराम लोधी, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम बनोटा, 5 अगस्त की रात करीब 11 बजे अपने घर के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के रामजतीलाल लोधी और हेमंत लोधी वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। दशरथ ने गाली देने से मना किया तो आरोप है कि दोनों ने डंडे से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उनकी पीठ और दाहिने हाथ में चोटें आईं। पिता के साथ मारपीट होते देख उनका बेटा सुरेंद्र लोधी बचाने पहुंचा। FIR के मुताबिक इसी दौरान राजपाल लोधी और मुलायम लोधी भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मिलकर सुरेंद्र के साथ डंडे और लोहे की छड़ से मारपीट की। हमले में सुरेंद्र के सिर के बायीं तरफ चोट ल...

कोलारस में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता कोलारस। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर नगर कोलारस में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस एवं चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस की शुरुआत जगतपुर स्थित नूरानी मस्जिद से हुई। जुलूस जगतपुर, एबी रोड, एप्रोच रोड होते हुए सदर बाजार की विभिन्न गलियों से निकला और अंत में सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। नूरानी मस्जिद, बस स्टॉप और कट्टर मोहल्ले में हुआ सम्मान चल समारोह के दौरान नूरानी मस्जिद, बस स्टॉप एवं कट्टर मोहल्ला क्षेत्र में शहर काजी, सदर, समाज के गणमान्य नागरिकों एवं बुजुर्गों द्वारा आयोजन की व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन का साफा बांधकर एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के सहयोग के प्रति मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई रहे पुलि...

बारिश में टेंट-तिरपाल के सहारे अंतिम संस्कार, वर्षों से मुक्तिधाम की दरकार

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता करैरा जनपद की ग्राम पंचायत जुझाई के हाथरस गांव में बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार करना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। गांव में मुक्तिधाम नहीं होने से सोमवार को 90 वर्षीय रजिया लोधी पत्नी सुन्ना लोधी का अंतिम संस्कार खुले में करना पड़ा। बारिश से चिता को बचाने के लिए परिजनों ने किराए का टेंट लगवाया और उसके ऊपर तिरपाल डालकर अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। हर बारिश में यही परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि हाथरस गांव में मुक्तिधाम नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान हर बार इसी तरह टेंट और तिरपाल का सहारा लेना पड़ता है। बारिश के बीच अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया पूरी करने में परिजनों और ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। पंचायत में दो मुक्तिधाम, फिर भी हाथरस वंचित ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत जुझाई में दो मुक्तिधाम हैं, लेकिन हाथरस गांव में अब तक मुक्तिधाम का निर्माण नहीं हो सका है। ऐसे में गांव के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण लंबे समय से गांव में स्थायी मुक्तिधाम बनाए जान...

स्कूटी चार्जिंग को लेकर विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा-पेट और पीठ झुलसे

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के बड़ापुरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक महिला ने अपने देवर के ऊपर गर्म पानी फेंक दिया। हादसे में युवक के चेहरे, पेट और पीठ पर गंभीर रूप से जलने के निशान और फफोले पड़ गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बड़ापुरा निवासी संजना पत्नी कपिल जाटव, उम्र 35 वर्ष, ने पुलिस को बताया कि उसके पति कपिल जाटव के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी है। 24 अगस्त की शाम कपिल स्कूटी को चार्ज पर लगा रहे थे। इसी बात को लेकर उनकी देवरानी सोना उर्फ सोनी जाटव से विवाद हो गया। आरोप है कि सोना ने कपिल के साथ गाली-गलौज की। संजना के मुताबिक, 25 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे स्कूटी चार्ज करने की बात को लेकर एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। कपिल ने गाली देने से मना किया तो आरोप है कि सोना जाटव ने हाथ में रखा गर्म पानी कपिल के ऊपर फेंक दिया। गर्म पानी गिरने से कपिल के चेहरे, पेट और पीठ पर गंभीर जलने के निशान बन गए तथा फफोले पड़ गए। घटना के...

सिंधिया के तीन दिवसीय शिवपुरी दौरे में विकास कार्यों की सौगात, कई लोकार्पण और भूमि पूजन होंगे

Image
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता शिवपुरी,  केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त से 2 सितंबर तक शिवपुरी जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवपुरी, कोलारस और पिछोर क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमि पूजन, निरीक्षण और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 31 अगस्त को दौरे की शुरुआत ग्राम अछरौनी से होगी, जहां सिंधिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद ग्राम चमरौआ और पिपरा में सब-स्टेशन, बामौरकलां उप तहसील का लोकार्पण किया जाएगा। धपौरा से तेरई रोड और भगारी से रामपुरा-टपरन रोड का भूमि पूजन भी होगा। शाम को होटल पीएस रेसीडेंसी में आयोजित कैट ग्वालियर-चंबल संभागीय व्यापार एवं उद्योग सम्मेलन में शामिल होंगे। 1 सितंबर को श्री चिंताहरण मंदिर में दर्शन के बाद नव-विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशन शिवपुरी का दौरा करेंगे और पोहरी रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सिंहनिवास, रातौर और तानपुर सहित विभिन्न स्थानों पर विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम होंगे। तानपुर में प्राथमिक स्वा...