पोहरी में 100 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
पोहरी। थाना पोहरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी बिट्टू मांझी (22) निवासी भटनावर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भटनावर-डांगबर्बे रोड स्थित डांगबर्बे मोड़ पर एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दो प्लास्टिक की कैनों में 50-50 लीटर, कुल 100 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 260/2026 में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सीमा धाकड़ सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व