Posts

कुटवारा शराब दुकान में तोड़फोड़ के मामले में 13 आरोपी गिरफ्तार

Image
लायसेंसी शराब दुकान में घुसकर नुकसान पहुंचाने का आरोप, सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा इन्दार। थाना इन्दार क्षेत्र के ग्राम कुटवारा में लायसेंसी शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़ एवं नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय कोलारस में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को ग्राम कुटवारा स्थित लायसेंसी शराब दुकान में करीब 20 अज्ञात महिला-पुरुषों द्वारा घुसकर तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई थी। मामले में थाना इन्दार में अपराध क्रमांक 157/26 के तहत धारा 324(5), 333, 296(2) एवं 191(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान की। 12 सितंबर को ग्राम कुटवारा निवासी जगराम आदिवासी, सिन्धू आदिवासी, नबल आदिवासी, कृष्णभान उर्फ टन्टे लोधी, लल्लीराम लोधी, राधाकिशन लोध...

अपराधों पर शिकंजा कसने एसपी की क्राइम मीटिंग, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

Image
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने 10 सितंबर को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग लेकर अपराधों की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति सहित अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ने गंभीर और चिन्हित अपराधों में आरोपियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी कर मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। लंबित अपराधों और चालानों का निराकरण करने के साथ महिला संबंधी अपराधों में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया। जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। थानों में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उचित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। एसपी ने स्मैक, गांजा, जुआ और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने, हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाश और जिलाबदर आरोपियों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने, वारंटियों की गिरफ्तारी, नाबालिगों की दस्तयाबी और आदतन अपराधि...

पोहरी में कृषि कार्यालयों और कीटनाशक दुकानों पर औचक निरीक्षण, 3 कर्मचारियों को नोटिस

Image
पोहरी। किसान कल्याण एवं कृषि विकास भोपाल तथा कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर उप संचालक कृषि मुनेश कुमार शाक्य ने गुरुवार को पोहरी विकासखंड के कृषि कार्यालयों और कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में रिकॉर्ड की स्थिति एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। कार्यालयीन कार्य में अनियमितता मिलने पर तीन कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। इसके बाद ग्राम झिरी में संचालित कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया गया। कृषि विभाग की टीम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही कई दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर मौके से चले गए। विभाग ने ऐसे विक्रेताओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड का ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में फसलों की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया गया। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपनी कृषि भूमि के सभी खसरा नंबरों को फार्मर आईडी से अनिवार्य रूप से जुड़वाने की अपील की, ताकि भविष्य में उर्वरक उठाव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कोलारस में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर ऑटो समेत 6 वाहन जब्त

Image
कोलारस। सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग का सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी है। गुरुवार को थाना कोलारस क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 वाहन जब्त किए। इनमें एक बिना नंबर का ऑटो भी शामिल है। जिला परिवहन अधिकारी रंजना कुशवाह के अनुसार जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज और परिवहन नियमों का परीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमपी33 एल 3174, एमपी33 जेडएल 6663, एमपी33 टी 1155, बिना नंबर का ऑटो, एमपी67 आर 1643 और एमपी33 आर 2648 को जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 10 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चालकों से क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने, दस्तावेज अपडेट रखने और परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

बदरवास में दो अवैध क्लिनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्रवाई

Image
बदरवास। जिले में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर बदरवास विकासखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए चांदसी दवाखाना और आशीर्वाद क्लिनिक को सील कर दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि बदरवास में अवैध क्लिनिक संचालन की सूचना मिलने पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रोहित भदकारिया, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. चेतेन्द्र कुशवाह, फार्मासिस्ट जलज जैन एवं प्रभारी बीईई को शामिल कर निरीक्षण दल गठित किया गया था। निरीक्षण दल ने बदरवास की बराई रोड स्थित आशीर्वाद क्लिनिक पर औचक कार्रवाई की। क्लिनिक संचालक गोलू धाकड़ से संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन दस्तावेज प्रस्तुत करने के बजाय संचालक मौके से चला गया। इसके बाद टीम ने क्लिनिक पर तालाबंदी की कार्रवाई की। वहीं, चांदसी दवाखाना में जांच के दौरान आकाश सरकार चिकित्सकीय कार्य करते मिले। संचालक से क्लिनिक संचालन के आवश्यक दस्तावेज मांगे जाने पर नर्सिंग पंजीयन प्रस्तुत किय...

ग्राम बघेदरी अव्वल की राशन दुकान पर कार्रवाई, सेल्समैन व सहायक विक्रेता पर FIR

Image
राशन खुर्द-बुर्द करने का मामला, 1.09 लाख रुपए से अधिक की सामग्री कम मिली शिवपुरी, 8 सितंबर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में राशन दुकानों की जांच के बाद अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में करैरा तहसील के ग्राम बघेदरी अव्वल स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन सुशील मंडोलिया और सहायक विक्रेता रामजीलाल जाटव के खिलाफ राशन खुर्द-बुर्द करने के आरोप में थाना करैरा में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसडीएम करैरा अनुपम शर्मा के अनुसार तहसीलदार और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने राशन दुकान का औचक निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। जांच के दौरान दुकान में केवल 450 किलोग्राम गेहूं और 5 किलोग्राम नमक मिला। जबकि पीओएस पोर्टल के अनुसार दुकान में 3,391 किलोग्राम गेहूं, 844 किलोग्राम चावल और 244 किलोग्राम नमक का स्टॉक होना चाहिए था। भौतिक सत्यापन में 2,941 किलोग्राम गेहूं, 844 किलोग्राम चावल और 239 किलोग्राम नमक कम पाया गया। कम पाई गई सामग्री की बाजार दर से कुल कीमत करीब 1 लाख 9 हजार 373 रुपए आंकी ...

डाइट शिवपुरी में ‘30 दिन–30 कार्यशालाएं’ की सातवीं कार्यशाला आयोजित

Image
अल्पविराम के जरिए प्रतिभागियों ने किया आत्मसंवाद, नैतिक मूल्यों को अपनाने पर दिया जोर शिवपुरी। आनंद विभाग शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में चलाए जा रहे “30 दिन–30 कार्यशालाएं” अभियान के तहत सातवीं कार्यशाला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), शिवपुरी में आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने ‘अल्पविराम’ के माध्यम से स्वयं से संवाद करते हुए जीवन में आनंद के स्रोतों और सकारात्मक बदलावों को समझने का प्रयास किया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला संपर्क व्यक्ति अभय जैन ने प्रार्थना के साथ किया। प्रथम सत्र “आनंद की ओर” में मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने प्रतिभागियों को अल्पविराम के माध्यम से जीवन में आनंद बढ़ने और घटने के कारणों को पहचानने का अभ्यास कराया। आनंदम सहयोगी बृजेश सिंह तोमर ने स्वयं के भीतर झांकने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर देते हुए कहा कि पवित्रता, ईमानदारी, निःस्वार्थता और प्रेम जैसे नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने से आनंद में वृद्धि होती है। उन्होंने इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के अनुभव भी साझा किए। इसके बाद प्रीति तिवारी ने प्रतिभागियों से आसपास...