डाइट शिवपुरी में ‘30 दिन–30 कार्यशालाएं’ की सातवीं कार्यशाला आयोजित

अल्पविराम के जरिए प्रतिभागियों ने किया आत्मसंवाद, नैतिक मूल्यों को अपनाने पर दिया जोर
शिवपुरी। आनंद विभाग शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में चलाए जा रहे “30 दिन–30 कार्यशालाएं” अभियान के तहत सातवीं कार्यशाला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), शिवपुरी में आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने ‘अल्पविराम’ के माध्यम से स्वयं से संवाद करते हुए जीवन में आनंद के स्रोतों और सकारात्मक बदलावों को समझने का प्रयास किया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला संपर्क व्यक्ति अभय जैन ने प्रार्थना के साथ किया। प्रथम सत्र “आनंद की ओर” में मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने प्रतिभागियों को अल्पविराम के माध्यम से जीवन में आनंद बढ़ने और घटने के कारणों को पहचानने का अभ्यास कराया।
आनंदम सहयोगी बृजेश सिंह तोमर ने स्वयं के भीतर झांकने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर देते हुए कहा कि पवित्रता, ईमानदारी, निःस्वार्थता और प्रेम जैसे नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने से आनंद में वृद्धि होती है। उन्होंने इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के अनुभव भी साझा किए।
इसके बाद प्रीति तिवारी ने प्रतिभागियों से आसपास की समस्याओं और उनके संभावित समाधानों पर संवाद किया। “समस्या के समाधान का जिम्मेदार कौन है?” विषय पर चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी जिम्मेदारी और भूमिका समझने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यशाला में स्नेह रघुवंशी और गरिमा दुबे ने तीन दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला में सहभागिता के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में एक नैतिक भारत टीम के प्रमोद रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डाइट प्राचार्य शरीफ खान सहित संस्थान के छात्र-छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व