सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व


 सिमर एक्सप्रेस संवाददाता दीपक कुशवाह 
नरवर। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल नरवर के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय कार्यकर्ताओं ने सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यकर्ताओं ने नरवर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों से उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर कार्यकर्ताओं ने सेवा भावना का संदेश दिया।
इसके बाद भाजपा मंडल के कार्यकर्ता सांदीपनि विद्यालय पहुंचे, जहां पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
सेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
भाजपा मंडल अध्यक्ष इमरत कुशवाह ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश देता है। स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सेवा की गई, वहीं विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण का संकल्प लिया गया।
आगे उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव भी हैं। इसी उद्देश्य से पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का भी संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल नरवर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त