कोलारस में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर ऑटो समेत 6 वाहन जब्त

कोलारस। सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग का सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी है। गुरुवार को थाना कोलारस क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 वाहन जब्त किए। इनमें एक बिना नंबर का ऑटो भी शामिल है।
जिला परिवहन अधिकारी रंजना कुशवाह के अनुसार जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज और परिवहन नियमों का परीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एमपी33 एल 3174, एमपी33 जेडएल 6663, एमपी33 टी 1155, बिना नंबर का ऑटो, एमपी67 आर 1643 और एमपी33 आर 2648 को जब्त कर परिवहन कार्यालय में खड़ा कराया गया।
कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 10 हजार रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहन चालकों से क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने, दस्तावेज अपडेट रखने और परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व