अपराधों पर शिकंजा कसने एसपी की क्राइम मीटिंग, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने 10 सितंबर को पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग लेकर अपराधों की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति सहित अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
एसपी ने गंभीर और चिन्हित अपराधों में आरोपियों की अधिक से अधिक गिरफ्तारी कर मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। लंबित अपराधों और चालानों का निराकरण करने के साथ महिला संबंधी अपराधों में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया। जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का भी प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
थानों में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उचित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। एसपी ने स्मैक, गांजा, जुआ और सट्टे जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने, हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाश और जिलाबदर आरोपियों की नियमित चेकिंग के निर्देश दिए।
आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने, वारंटियों की गिरफ्तारी, नाबालिगों की दस्तयाबी और आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई करने को कहा गया। सभी थानों को कॉम्बिंग गश्त कर वारंटियों व असामाजिक तत्वों की जांच तथा होटल-ढाबों की चेकिंग के निर्देश भी दिए गए। साथ ही साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व