रक्षाबंधन पर खाली थाली लेकर राशन दुकान पहुंचा ग्रामीण, बोला- दो माह से नहीं मिला अनाज

शिवपुरी। रक्षाबंधन के दिन जब घरों में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत मड़वासा में राशन नहीं मिलने से एक ग्रामीण ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। ग्रामीण पुखराज खाली थाली और कटोरी लेकर उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचा और दुकान के बाहर खड़े होकर वीडियो जारी कर अपनी समस्या सामने रखी।
ग्रामीण पुखराज का आरोप है कि गांव के सेल्समैन द्वारा अगस्त और सितंबर माह का राशन अब तक वितरित नहीं किया गया है। राशन नहीं मिलने के कारण उसके परिवार के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया और रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर भी परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण का कहना है कि केवल उसका परिवार ही नहीं, बल्कि गांव के कई पात्र हितग्राहियों को भी समय पर राशन नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, राशन वितरण में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई करने और सभी पात्र हितग्राहियों को तत्काल राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीण के विरोध का वीडियो सामने आने के बाद अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व