सिंधिया के शिवपुरी दौरे की तैयारियां तेज, ककरवाया में विधायक देवेंद्र जैन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

31 अगस्त से 2 सितंबर तक जिले के दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन

सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 अगस्त से 2 सितंबर तक तीन दिवसीय शिवपुरी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, सड़क, रेलवे और डाक सेवाओं से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में शनिवार को शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ ककरवाया स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कई विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान ककरवाया में विधि महाविद्यालय के पास पोस्ट ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन और प्रधान डाकघर का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उप तहसील भवनों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और विद्युत सब-स्टेशनों के शुभारंभ के साथ नई सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर उत्साह
निरीक्षण के दौरान विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का शिवपुरी दौरा जिले के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण है। प्रस्तावित विकास कार्यों से विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार होगा। ककरवाया में होने वाले मुख्य कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में भी उत्साह देखा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व