स्कूटी चार्जिंग को लेकर विवाद, पति पर फेंका खौलता पानी; चेहरा-पेट और पीठ झुलसे

सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के बड़ापुरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्ज करने को लेकर पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक महिला ने अपने देवर के ऊपर गर्म पानी फेंक दिया। हादसे में युवक के चेहरे, पेट और पीठ पर गंभीर रूप से जलने के निशान और फफोले पड़ गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बड़ापुरा निवासी संजना पत्नी कपिल जाटव, उम्र 35 वर्ष, ने पुलिस को बताया कि उसके पति कपिल जाटव के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी है। 24 अगस्त की शाम कपिल स्कूटी को चार्ज पर लगा रहे थे। इसी बात को लेकर उनकी देवरानी सोना उर्फ सोनी जाटव से विवाद हो गया। आरोप है कि सोना ने कपिल के साथ गाली-गलौज की।
संजना के मुताबिक, 25 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे स्कूटी चार्ज करने की बात को लेकर एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। कपिल ने गाली देने से मना किया तो आरोप है कि सोना जाटव ने हाथ में रखा गर्म पानी कपिल के ऊपर फेंक दिया।
गर्म पानी गिरने से कपिल के चेहरे, पेट और पीठ पर गंभीर जलने के निशान बन गए तथा फफोले पड़ गए। घटना के बाद संजना अपने पति को जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर उन्हें भर्ती कर लिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व