बाइक बचाने के फेर में पुलिया से कूदा युवक, कैमरे में कैद हुआ हादसा
शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में रन्नौद-पिछोर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बनी पुलिया पर एक युवक बाइक को बचाने के फेर में नीचे जा गिरा। घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो अब सामने आया है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक पुलिया के पास पहुंचता है और बाइक को बचाने के प्रयास में अचानक अपना संतुलन खो बैठता है। इसके बाद वह पुलिया से नीचे जा गिरता है। हादसे का खौफनाक मंजर कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में युवक को कितनी चोटें आईं और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से मामले की पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Comments
Post a Comment