अमोला पुलिस की कार्रवाई, 8 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
, सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमोला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 पेटी देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब परिवहन में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त शराब और मोटरसाइकिल की कुल कीमत करीब 78 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमोलपठा रोड पर दांगीपुरा के पास कुशवाह होटल के नजदीक दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान अमन सिंह गौर पुत्र गोविन्द सिंह गौर और सत्यम गौर पुत्र परमाल सिंह गौर, निवासी दांगीपुरा को पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 8 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ अमोला थाने में अपराध क्रमांक 195/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भी सराहनीय भूमिका रही।
Comments
Post a Comment