थीम रोड पर हादसा: डिवाइडर से टकराकर गंभीर घायल हुई किशोरी, वेंटीलेटर पर

सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
शिवपुरी। शहर की थीम रोड पर गैलेक्सी होटल के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में करीब 17-18 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान सिद्धी जैन पुत्री निश्छल जैन के रूप में बताई गई है। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सिद्धी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह करीब 15 फीट तक हवा में उछल गई और सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी की हालत गंभीर बताई है। सिर में गंभीर चोट के चलते उसकी स्थिति क्रिटिकल बनी हुई है और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में परिजन और परिचित सिद्धी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने भी किशोरी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व