सीएस परीक्षा में विधि अग्रवाल ने हासिल की शानदार सफलता, शिवपुरी का बढ़ाया मान

सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
शिवपुरी। शहर की होनहार बेटी विधि अग्रवाल ने सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने माता-पिता और परिवार के साथ-साथ शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है। विधि अग्रवाल, श्री विवेक अग्रवाल एवं श्रीमती बबीता अग्रवाल की पुत्री हैं।
विधि ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, लगन और पढ़ाई के प्रति समर्पण को दिया। लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ की गई उनकी मेहनत का परिणाम सीएस परीक्षा में सफलता के रूप में सामने आया है।
विधि की इस उपलब्धि से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। माता-पिता के लिए बेटी की सफलता गर्व का विषय बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि विधि ने अपनी मेहनत और लगन से परिवार का मान बढ़ाया है।
विधि की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस उपलब्धि को शहर की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व