शिवपुरी में सड़क पर गिरा विशाल पीपल, मासूम घायल; कार भी हुई क्षतिग्रस्त

सिमर एक्सप्रेस शिवपुरी
शिवपुरी। शहर की थीम रोड पर नवग्रह मंदिर एवं पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास गुरुवार को वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के बीच सड़क पर गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ की चपेट में आने से एक मासूम बच्चा घायल हो गया, जबकि पास में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल बच्चे को संभाला और मदद के लिए आगे आए।
विशालकाय पेड़ के सड़क पर गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। घटना के बाद लोगों में पेड़ की जर्जर स्थिति और सड़क किनारे मौजूद पुराने पेड़ों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता देखने को मिली।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व