लुकवासा में 29 अगस्त को लगेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविरजनसंवाद और उद्यम संवाद के जरिए आमजन व उद्यमियों की समस्याओं का होगा निराकरण, आवासीय संस्थाओं का भी होगा निरीक्षण, सिमर एक्सप्रेस संवाददाताशिवपुरी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आगामी शिविर 29 अगस्त शनिवार को विकासखंड कोलारस की ग्राम पंचायत लुकवासा में आयोजित किया जाएगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार शिविर की तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस शिविर में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर रहेगा।शिविर में जनसंवाद और उद्यम संवाद का आयोजन किया जाएगा। जनसंवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा कर शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उद्यम संवाद में बड़े, सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्यमियों को आमंत्रित कर उनकी लंबित स्वीकृतियों, सुविधाओं और अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मौके पर ही अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान किया जा सके।आवासीय संस्थाओं का होगा निरीक्षणशिविर के दौरान क्षेत्र की विभिन्न शासकीय आवासीय संस्थाओं, आवासीय विद्यालयों, आश्रमों एवं छात्रावासों का निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों द्वारा संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ वहां अध्ययनरत एवं निवासरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली जाएगी।
लुकवासा में 29 अगस्त को लगेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविर
जनसंवाद और उद्यम संवाद के जरिए आमजन व उद्यमियों की समस्याओं का होगा निराकरण,
आवासीय संस्थाओं का भी होगा निरीक्षण
, सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
शिवपुरी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत आगामी शिविर 29 अगस्त शनिवार को विकासखंड कोलारस की ग्राम पंचायत लुकवासा में आयोजित किया जाएगा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार शिविर की तिथि 29 अगस्त निर्धारित की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस शिविर में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर रहेगा।
शिविर में जनसंवाद और उद्यम संवाद का आयोजन किया जाएगा। जनसंवाद के दौरान आम नागरिकों से चर्चा कर शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और उनके निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं उद्यम संवाद में बड़े, सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्यमियों को आमंत्रित कर उनकी लंबित स्वीकृतियों, सुविधाओं और अन्य समस्याओं की जानकारी लेकर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मौके पर ही अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान किया जा सके।
आवासीय संस्थाओं का होगा निरीक्षण
शिविर के दौरान क्षेत्र की विभिन्न शासकीय आवासीय संस्थाओं, आवासीय विद्यालयों, आश्रमों एवं छात्रावासों का निरीक्षण भी किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों द्वारा संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ वहां अध्ययनरत एवं निवासरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली जाएगी।
Comments
Post a Comment