पोहरी में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

पोहरी। नगर में शनिवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ अवसर पर मित्तल परिवार की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा जल मंदिर से प्रारंभ होकर मैन चौराहा होते हुए अड्डा वाले हनुमान जी मंदिर स्थित कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धार्मिक भजनों के बीच सहभागिता की। यात्रा के कथा स्थल पहुंचने के बाद विधि-विधान से श्री गणेश पूजन किया गया और श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।
कथा व्यास आचार्य विक्रम जी महाराज (श्रीधाम वृंदावन) द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के दौरान आगामी दिनों में शुकदेव-परीक्षित मिलन, वराह अवतार, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजन, रासलीला, श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं सुदामा चरित्र सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
कथा का आयोजन साधना विजय मित्तल, आशा-अजय मित्तल, श्रीमती मधु-वैभव मित्तल सहित खुशी मित्तल, संस्कार मित्तल, सुषुम मित्तल, कृष्णा मित्तल, देव मित्तल, महक मित्तल, अनोखी मित्तल, वर्षिका मित्तल एवं सारांश मित्तल द्वारा किया जा रहा है।
5 सितंबर को हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। आयोजक मित्तल परिवार ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पहुंचकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व