शिवपुरी के लक्ष्मीनिवास शराब ठेके पर उपद्रवी का तांडव: तोडफ़ोड़ कर गल्ले से नकदी लूटी, कोतवाली पुलिस ने लिया हिरासत में।

शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनिवास स्थिति शराब ठेके पर एक उपद्रवी युवक द्वारा भारी तोडफ़ोड़ और लूटपाट करने का मामला सामने आया है आरोपी युवक ने दिनभर हंगामा मचाते हुए दुकान के गल्ले को तोड़कर नकदी लूट ली घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दिनभर मचाता रहा उत्पात, ग्राहकों से की मारपीट दुकानकर्मियों के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में धुत था और सुबह से ही दुकान के आसपास मंडरा रहा था वह हर एक-दो घंटे में आकर ग्राहकों से पैसे छीनने और मारपीट करने की कोशिश कर रहा था इस दौरान उसने दुकान में रखी Paytm मशीन और शराब की कई बोतलें भी फोड़ दीं कर्मचारियों द्वारा डांटने और रोकने के बाद भी वह नहीं माना और लगातार उपद्रव करता रहा।

लूट की नीयत से काउंटर के अंदर घुसा प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारी ने बताया कि आरोपी लूटपाट के इरादे से काउंटर के अंदर जबरन घुसा उसने कैश काउंटर (गल्ला) तोड़ दिया और उसमें रखी पूरी नकदी निकालकर भागने लगा 

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई घटना के तुरंत बाद दुकानकर्मियों ने पुलिस को सूचित किया कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया और थाने ले आई पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व