13 साल की उम्र में इस्कॉन से जुड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, मधुकांत दास सम्मानित

सिमर एक्सप्रेस , अनुराग कटारे
शिवपुरी। पिछोर तहसील निवासी पवन दुबे के सुपुत्र और वृंदावन के आध्यात्मिक वक्ता मधुकांत दास (माधव दुबे) को अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस-इंग्लैंड’ ने ‘इन्क्रेडिबल इंडिया एडिशन 2026’ के तहत प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र से सम्मानित किया है।
मधुकांत दास ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में इस्कॉन के सिद्धांतों और भक्ति मार्ग को अपनाया। वे 50 ग्रंथों के वक्ता हैं। उनकी आध्यात्मिक निष्ठा, अनुशासन और भगवान श्रीकृष्ण की सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए संस्था ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
संस्था ने उनकी उपलब्धि को युवा पीढ़ी के लिए भक्ति, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना की प्रेरणा बताया। यह प्रमाण पत्र ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ यूरोप के अध्यक्ष हेनरी आर. द्वारा जारी किया गया। मधुकांत दास की उपलब्धि से शिवपुरी सहित वृंदावन और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व