शिवपुरी में सूने मकान पर चोरों का धावा, आधा करोड़ से ऊपर की चोरी का दावा; 4 लाख नकदी और सोने-चांदी के जेवर ले गए बदमाश

सिमर एक्सप्रेस अनुराग कटारे
शिवपुरी। शहर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। दौलत सिंह होटल के पीछे रहने वाले दवा व्यापारी मातादीन अग्रवाल के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर बदमाश मकान के ताले तोड़कर करीब 4 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए।
जानकारी के मुताबिक अग्रवाल परिवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के सिलसिले में कानपुर गया था। परिवार जब वापस शिवपुरी लौटा तो मकान के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखी नकदी व आभूषण गायब थे। फरियादी ने चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 70 से 80 लाख रुपए बताई है।
घटना की सूचना रात करीब 1 बजे फिजिकल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी है।
हालांकि पुलिस ने अभी चोरी गए सामान की कुल कीमत स्पष्ट नहीं की है। फरियादी के अनुसार चोरी की रकम आधा करोड़ रुपए से अधिक है, जबकि पुलिस द्वारा वास्तविक चोरी का आकलन और पुष्टि की जानी बाकी है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व