सिंधिया के कोलारस दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा ने कसी कमर, रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
कोलारस। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 1 सितंबर को प्रस्तावित कोलारस दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर रविवार को कोलारस विश्राम गृह में भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल रेलवे स्टेशन कोलारस का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं, तैयारियों और अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया गया।
बैठक और निरीक्षण के दौरान कोलारस विधायक महेंद्र यादव, जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, मंगल कुशवाह, विपिन खेमरिया, गुरप्रीत चीमा, शिखर धाकड़, दीपक जैन, नवल सोलंकी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से तहसीलदार प्रदीप भार्गव, सीएमओ रमेश भार्गव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि 1 सितंबर को होने वाला कार्यक्रम व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न कराया जा सके।
Comments
Post a Comment