रात 9 बजे मौत, सुबह 4 बजे मिली खबर; युवक की मौत पर उठे सवाल


भाई ने पत्नी समेत अन्य पर लगाए गंभीर आरोप, जहरीली शराब की आशंका

सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत खोड़ गांव में युवक कल्ली जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवक की मौत शनिवार रात करीब 9 बजे हुई, जबकि परिवार को इसकी सूचना सुबह करीब 4 बजे मिली।
मृतक के भाई राजेश जाटव ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए उसकी पत्नी सहित कुछ अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
परिजनों ने युवक की मौत जहरीली शराब के सेवन से होने की आशंका भी जताई है। उनका कहना है कि मौत से पहले युवक को उल्टी हुई थी, जिसमें झाग निकलने की बात सामने आई। हालांकि, जहरीली शराब से मौत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मौत की सूचना देने में देरी को लेकर भी परिजनों ने सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मृतक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व