बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, बदहाल मुक्तिधाम की खुली पोल


सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
शिवपुरी। जिले की ग्राम पंचायत नोहरीकलां के ग्राम चक्क में मुक्तिधाम की बदहाल व्यवस्था का मामला सामने आया है। गांव में नीतू पत्नी शिशुपाल (लल्लू) कुशवाह और विधु पत्नी स्व. हरीलाल कुशवाह के निधन के बाद बारिश के बीच दोनों का अंतिम संस्कार करना पड़ा। मुक्तिधाम में बनी करीब 10×10 फीट की टीनशेड बीच से क्षतिग्रस्त होने के कारण बारिश का पानी चिताओं तक पहुंचता रहा।
बारिश से चिताओं को बचाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को तिरपाल का सहारा लेना पड़ा। तिरपाल के नीचे ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुक्तिधाम की स्थिति लंबे समय से खराब है। अंतिम संस्कार जैसी जरूरी व्यवस्था के लिए भी लोगों को बारिश और खराब मौसम में परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरपंच से मुक्तिधाम की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जल्द पक्के मुक्तिधाम का निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि किसी व्यक्ति की अंतिम विदाई सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए, लेकिन मौजूदा बदहाल व्यवस्था के चलते बारिश के दौरान अंतिम संस्कार करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से इस समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व