पांच साल से फरार स्थाई वारंटी मनीष परिहार गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
रन्नौद। स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रन्नौद पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मनीष परिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देश पर जिले में स्थाई वारंटों की तामीली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी कोलारस के मार्गदर्शन में रन्नौद पुलिस द्वारा स्थाई वारंटियों की लगातार तलाश की जा रही थी।
दिनांक 23 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक राजीव दुबे को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकरण क्रमांक आरसीटी 152/21 में फरार स्थाई वारंटी मनीष परिहार अपने घर ग्राम बीजरी आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बीजरी पहुंचकर घेराबंदी की और मनीष पुत्र नवल सिंह परिहार, निवासी ग्राम बीजरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोलारस द्वारा प्रकरण क्रमांक आरसीटी 152/21 में स्थाई वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से आरोपी अपनी उपस्थिति छिपाकर फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक राजीव कुमार दुबे, सहायक उप निरीक्षक जयनारायण, प्रधान आरक्षक 846 महेश पटेलिया, आरक्षक 814 महेश सिंह एवं आरक्षक 716 दीपक तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

थाना कोलारस के वार्षिक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर ने पोहरी-बैराड़ क्षेत्र में किया सघन औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

उन्नत फसल किस्मों का प्रदर्शन देखा, किसानों को दिए वैज्ञानिक खेती के गुर