सिंध नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट, मड़ीखेड़ा बांध से बढ़ाई गई पानी की निकासी


शिवपुरी। मड़ीखेड़ा बांध के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और बांध में बढ़ती जल आवक को देखते हुए जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए बांध के जलद्वारों से पानी की निकासी बढ़ा दी गई है। पहले 1037 क्यूमेक्स की दर से पानी छोड़ा जा रहा था, जिसे बढ़ाकर 1618.25 क्यूमेक्स कर दिया गया है।
बांध से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी सिंध नदी के माध्यम से मोहनी पिकअप वियर तक पहुंचेगा। जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए मोहनी पिकअप वियर के जलद्वारों से भी 4000 क्यूमेक्स तक पानी की निकासी की जाएगी। इसे देखते हुए सिंध नदी के किनारे बसे गांवों में विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की गई है।
प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों में प्रवेश नहीं करने, बच्चों व बुजुर्गों को नदी के आसपास नहीं जाने देने तथा पशुओं को नदी किनारे न ले जाने की अपील की है। जलप्रवाह वाले क्षेत्रों, पुल और रपटों को पार करने का प्रयास न करने की भी हिदायत दी गई है।
मड़ीखेड़ा, धमकन, पचपेड़िया, कल्याणपुर, नानकपुर, सुल्तानपुर और पवा प्रभावित संभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। वहीं ख्यावदा, साबोली, सुडा, धमधौली, सीहोर, निहाबारा, सुड, पनघटा, मगरोनी और पुलाहा में भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व