पुलिस विभाग में लगा ‘अल्पविराम’, 40 प्रतिभागियों ने समझा आनंद और जीवन-संतुलन का महत्व


शिवपुरी। राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग, जिला शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में चलाए जा रहे “30 दिन–30 कार्यशालाएं” अभियान के तहत शनिवार को पुलिस विभाग शिवपुरी में पांचवीं कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिस विभाग के 40 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर जीवन में आनंद, ठहराव और संतुलन के महत्व को समझा।
कार्यशाला का शुभारंभ “हमको मन की शक्ति देना” प्रार्थना से हुआ। मास्टर ट्रेनर अभय कुमार जैन ने राज्य आनंद संस्थान के उद्देश्यों और आनंदमय जीवन की अवधारणा की जानकारी दी। इसके बाद प्रीति तिवारी ने “आनंद की ओर” सत्र में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को जीवन में मौजूद आनंद को पहचानने का अवसर दिया।
आनंदम सहयोगी ब्रजेश सिंह तोमर ने “अल्पविराम और लाइफ बैलेंस शीट” सत्र में प्रतिभागियों को जीवन में कुछ समय ठहरकर स्वयं का आकलन करने की प्रक्रिया समझाई। वहीं मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने बताया कि अल्पविराम जीवन से भागने का नहीं, बल्कि स्वयं से जुड़कर जीवन को बेहतर बनाने का अवसर है।
कार्यशाला में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि व्यस्त और जिम्मेदारियों भरे जीवन में स्वयं के लिए समय निकालना भी जरूरी है। अल्पविराम के माध्यम से उन्हें छोटी-छोटी खुशियों और सकारात्मक बदलावों को पहचानने का अवसर मिला।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व