अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी

सिमर एक्सप्रेस
शिवपुरी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी करते हुए अधिकारियों और मैदानी अमले को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सभी एसडीएम, तहसीलदार और जनपद सीईओ को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के साथ संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने उफान पर चल रहे नदी-नालों, रपटों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग सहित सुरक्षा के इंतजाम करने और लोगों को ऐसे स्थानों पर अनावश्यक आवागमन से रोकने के लिए जागरूक करने को कहा गया है।
कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों, रपटों और पुल-पुलियों पर तेज बहाव के दौरान पानी पार करने का जोखिम न उठाएं। अभिभावक बच्चों को भी जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।
किसी भी आपात स्थिति या जलभराव की सूचना स्थानीय प्रशासन और मैदानी अमले को तत्काल देने की अपील की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व