एक-दो नहीं, पूरे पांच सर्पों का किया रेस्क्यूकुएं में मिले दो कोबरा और तीन घोड़ा पछाड़, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
, सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
शिवपुरी/कोलारस। तहसील क्षेत्र के ग्राम मोहराई में एक कुएं में पांच सर्प होने की सूचना मिलने पर सर्प मित्रों ने मौके पर पहुंचकर सभी सर्पों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांचों सर्पों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम मोहराई के ग्रामीणों ने कुएं में पांच सर्प दिखाई देने की सूचना बदरवास निवासी सर्प मित्र दिनेश चंदेल और प्रमोद केवट को दी। सूचना मिलते ही दोनों सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों सर्प मित्रों ने कुएं से पांचों सर्पों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सर्प मित्रों के अनुसार रेस्क्यू किए गए सर्पों में दो कोबरा तथा तीन घोड़ा पछाड़ प्रजाति के सर्प शामिल थे। रेस्क्यू के बाद सभी पांचों सर्पों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
Comments
Post a Comment