छात्रावासों की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण

शिवपुरी,  शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के छात्रावासों और आश्रमों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सोमवार को राजस्व और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आवंटित छात्रावासों एवं आश्रमों का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की स्वच्छता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर तथा आवक-जावक पंजी की जांच की गई। अधिकारियों ने अधीक्षकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में नामांकन एवं दर्ज संख्या, छात्रों की उपस्थिति, बिजली-पानी की व्यवस्था, रसोई और भंडार गृह की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे, सोलर पैनल, गीजर, शिकायत पेटी, बाउंड्रीवॉल या तार फेंसिंग की उपलब्धता भी जांची जाएगी।
अधिकारियों द्वारा छात्रावास प्रबंधन समिति के गठन, कोचिंग कक्षाओं के संचालन, करियर काउंसलिंग और जीवन कौशल शिक्षा के प्रशिक्षण की स्थिति का भी आंकलन किया जाएगा। भवन की स्थिति, रखरखाव, साफ-सफाई तथा वार्डन और अन्य स्टाफ की उपस्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आवंटित संस्थाओं का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

थाना कोलारस के वार्षिक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर ने पोहरी-बैराड़ क्षेत्र में किया सघन औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

उन्नत फसल किस्मों का प्रदर्शन देखा, किसानों को दिए वैज्ञानिक खेती के गुर