खेत में खड़ी टमाटर की फसल को अज्ञात लोगों ने उजाड़ा
सिमर एक्सप्रेस संवाददाता कोलारस
लुकवासा। चौकी क्षेत्र के ग्राम रिजोदा में अज्ञात लोगों द्वारा खेत में खड़ी टमाटर की फसल को उजाड़ने का मामला सामने आया है। घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान ने मामले की शिकायत लुकवासा चौकी में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम रिजोदा निवासी किसान सुरेश रघुवंशी ने अपने करीब दस बीघा खेत में मल्चिंग, ड्रिप और बांस के सहारे टमाटर की फसल लगाई है। किसान के मुताबिक सोमवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचे तो करीब 500 से 700 टमाटर के पौधे टूटे हुए खेत में पड़े मिले। पौधे वेट के नीचे से टूटे हुए थे।
किसान ने बताया कि टमाटर की फसल करीब 40 से 45 दिन की हो चुकी थी और पौधों में फूल व फल भी आने लगे थे। उनका आरोप है कि अज्ञात लोगों ने रात के समय खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद किसान को फसल में हुए नुकसान से आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। किसान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लुकवासा चौकी में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
Comments
Post a Comment