रक्षाबंधन-मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न


सिमर एक्सप्रेस संवाददाता, कोलारस। आगामी रक्षाबंधन एवं मिलादुन्नबी पर्व को लेकर कोलारस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं।
थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई ने त्योहारों के दौरान पुलिस की विशेष तैनाती एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले चल समारोह के मार्ग, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और आयोजन में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में मौजूद हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का भरोसा दिलाते हुए प्रशासन एवं पुलिस को पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व