किराना दुकान के गल्ले से ढाई लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान

सिमर एक्सप्रेस संवाददाता
पोहरी। किला रोड स्थित एक किराना दुकान से ढाई लाख रुपए नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, लेकिन पड़ोसी दुकान के कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान में प्रवेश करता और बाहर निकलता नजर आया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान लल्लू कुशवाह निवासी भटनावर के रूप में करते हुए उसके खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मेन चौराहा किला रोड निवासी अशोक कुमार गुप्ता किराना दुकान का संचालन अपने मकान में ही करते हैं। 24 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे वह दुकान का ताला खोलकर कुंदा लगाकर पास के मंदिर चले गए थे। इसके बाद वह घर की ऊपरी मंजिल पर चले गए। कुछ देर बाद जब वह दुकान पर लौटे तो शटर और गल्ला खुला मिला। गल्ले में रखे 2 लाख 50 हजार रुपए गायब थे।
चोरी का पता चलने के बाद अशोक कुमार ने परिजनों के साथ आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पड़ोसी दुकान के कैमरे में एक व्यक्ति किराना दुकान के अंदर जाता और कुछ देर बाद बाहर निकलता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान लल्लू कुशवाह के रूप में की गई।
फरियादी की शिकायत और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नगर परिषद की कचरा गाड़ी चोरी, रेलवे स्टेशन रोड पर दिखी फिर भी हाथ नहीं लगी

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया नहीं, जानिए राखी बांधने के शुभ मुहूर्त

सांसद भारत सिंह कुशवाह के जन्मदिन पर नरवर भाजपा मंडल ने मनाया सेवा और पर्यावरण संरक्षण का पर्व