एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने किया कोलारस थाने का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अचानक थाना कोलारस पहुंचकर निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाने के रिकॉर्ड, महत्वपूर्ण रजिस्टरों और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी भूटिया ने मालखाना और हवालात की बारीकी से जांच की। उन्होंने पाया कि कुछ रिकॉर्ड्स में सुधार की गुंजाइश है और साफ-सफाई को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा थाना प्रभारी और स्टाफ को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा निर्देश दिए गए कि थाने पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए और सभी सीसीटीवी कैमरों को हर समय चालू और क्रियाशील रखा जाए। रात्रि गश्त में थाने का अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात किया जाए और पूरी सतर्कता के साथ गश्त सुनिश्चित की जाए। लंबे समय से लंबित वारंटों की तामीली के लिए ठोस कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए और अपराधों का त्वरित निराकरण किया जाए। थाने पर लंबित सीएम हेल्पलाइन और अन्य शिकायतों का निराकरण किया जाए। थाने में आने वाले फरियादियों की रिपोर्ट पर वैधानिक कार्रवाई करना और उनसे संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। महिला संबंधी अपराधों की सूचना तुरंत वरिष्ठ कार्यालय को दी जाए और पीड़िता को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए। संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी गया माल बरामद करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। निरीक्षण के दौरान कोलारस थाना प्रभारी सहित थाने का पुलिस अमला उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने जोर दिया कि थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Comments

Popular posts from this blog

थाना कोलारस के वार्षिक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर ने पोहरी-बैराड़ क्षेत्र में किया सघन औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

उन्नत फसल किस्मों का प्रदर्शन देखा, किसानों को दिए वैज्ञानिक खेती के गुर